Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उगम कंवर हत्याकांड प्रकरण में राजपूत और सर्व समाज ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

मुलजिमों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 को मतदान के बहिष्कार

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

सीतोड़ाई निवासी उगम कंवर की गत 2 नवंबर को ससुराल पक्ष द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में फलसूंड थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में चाचा श्यामसिंह सीतोड़ाई द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया था। एफआईआर के बाद एक मुल्जिम की गिरफ्तारी हो गई और नामजद मुल्जिम उगम कंवर की सास की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस संबंध में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजपूत समाज और सर्व समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। इस संबंध में छुगसिंह सोढ़ा ने इस संवाददाता को बताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती सर्व समाज का अनिश्चतकालीन धरना जारी रहेगा। सोढ़ा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी इसलिए नहीं हो रही क्योंकि राजनीतिक दबाव है। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए हमने तय किया है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती हम 25 नवंबर को मतदान का सामूहिक बहिष्कार करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor