(डीके पुरोहित।)
दरअसल BTSMS देश के पांच शीर्ष आर्टिफिशियल ज्वैलरी ब्रांड के नाम के प्रथम अक्षर को लेकर बनाया गया है। जैसे ब्लूस्टोन, तनिष्क, सुखी, मिराओ, सिया आर्ट ज्वैलरी…।
डीके पुरोहित. मुंबई
उद्योगपति अनिल अंबानी आर्टिफिशियल ज्वैलरी के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं। अंबानी भारत की सबसे बड़ी आर्टिफिशियिल ज्वैलरी की फैक्ट्री जोधपुर में लगाने जा रहे हैं। इस कंपनी का नाम होगा BTSMS और इसके लिए जोधपुर में जमीन देखी जा रही है। गौरतलब है कि उद्योगपति अनिल अंबानी के दिन अभी खराब चल रहे हैं मगर देश का एक शीर्ष एक औद्योगिक घराना अनिल अंबानी की मदद को आगे आया है और जल्द ही अनिल अंबानी नई क्रांतिकारी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह अभी शुरुआत है। आने वाले समय में अनिल अंबानी कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। अनिल अंबानी का कहना है कि आने वाले दस साल में देश का प्रमुख औद्योगिक घराना होने का अपना पुराना गौरव फिर से प्राप्त करेंगे। इसके लिए उन्होंने देश के एक शीर्ष औद्योगिक घराने से हाथ मिला लिया है। BTSMS में अनिल अंबानी करीब 20 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेंगे।
(अनिल अंबानी फाइल फोटो। )
BTSMS ही क्यों?
दरअसल BTSMS देश की पांच शीर्ष आर्टिफिशियल ज्वैलरी ब्रांड के नाम के प्रथम अक्षर को लेकर बनाया गया है। जैसे ब्लूस्टोन, तनिष्क, सुखी, मिराओ, सिया आर्ट ज्वैलरी…। अनिल अंबानी ने राइजिंग भास्कर को बताया कि जोधपुर देश और दुनिया के बड़े पर्यटन स्थलों में एक है। यहां आर्टिफिशियल ज्वैलरी फैक्ट्री लगाने का फायदा यह होगा कि यहां जमीन की कोई समस्या नहीं होगी और सीएम भजनलाल शर्मा से राइजिंग राजस्थान के तहत सुविधाएं भी मिल जाएंगी। इसके लिए सरकार स्तर पर चर्चा की जा रही है।
आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबार शुरू करने का विचार कैसे आया?
अनिल अंबानी बताते हैं कि ज्वैलरी ऐसी चीज है जिसकी डिमांड कभी खत्म होने वाली नहीं है। खासकर आज के दौर में जबकि सोना दस ग्राम 1.26 लाख रुपए और चांदी प्रति किलो 1.72 लाख रुपए पहुंच गई है और अन्य धातुएं भी महंगी होती जा रही है तो ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार भविष्य में तेजी से फैलने वाला है। इसलिए हमने तय किया है कि भारत ही नहीं दुनिया की डिमांड पूरी करेंगे। हम विदेशों में भी आर्टिफिशियल ज्वैलरी सप्लाई करेंगे। हम देश-दुनिया में सबसे बड़े आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माता बनने की ओर अग्रसर होंगे।
छोटे-बड़े-शहरों में शोरूम और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी बिक्री होगी
अनिल अंबानी ने अपने सपनों के प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि हम आने वाले पांच-दस साल में देश के हर छोटे-बड़े शहरों में शोरूम स्थापित करेंगे। साथ ही ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेची जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशों तक हम पहुंच बनाएंगे।
हम आने वाले 10 सालों में युवाओं के सपनों को साकार करने के दिशा में प्रोजेक्ट लाएंगे : अनिल
अनिल अंबानी ने राइजिंग भास्कर से कहा कि बेरोजगारी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। आने वाले 10 सालों में हम युवाओं के सपनों को साकार करने के दिशा में सोच रहे हैं। जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट हम लॉन्च करेंगे। हम अपनी खोई प्रतिष्ठा पुन: हासिल करेंगे और मार्केट में अपनी नई सोच से आगे बढ़ेंगे।






