Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:24 am

Sunday, August 23, 2026, 5:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

नव युवाओं को जनजातीय सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से जोड़ने का उचित माध्यम है निबंध : पालीवाल

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत सरकार के द्वारा घोषित जनजातीय गौरव वर्ष 2024-25 के अंतर्गत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा “बिरसा मुंडा का सामाजिक योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता भवानी आदर्श विद्या मंदिर में करवाई गई, विद्यालय के 31 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. एसएल मीना तथा डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने भारत सरकार द्वारा घोषित जनजातीय गौरव वर्ष की जानकारी देते हुए बताया कि जनजाति गौरव वर्ष 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है जिसमें भारत सरकार के द्वारा जनजातियों के बहुआयामी विकास की योजनाएं चलाई जा रही है तथा जनजातियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कृत संकल्प है।

जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहे जगदीश यादव तथा रमेश कुमार ने “भगवान बिरसा मुंडा का सामाजिक योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया तथा संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई। निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती 15 नवंबर 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर भवानी आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामचंद्र पालीवाल ने कहा कि बच्चों को जनजातियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से अवगत करवाने का निबंध एक अच्छा माध्यम है। जितेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor