Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:42 pm

Thursday, July 9, 2026, 2:42 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्याम भक्ति सेवा संस्थान : 2 साल पूरे होने पर जोधाणा वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बुजुर्गों को करवाया भोजन

100 मंदिरों में खाटू श्याम की 100 मूर्तियां लगाने के बाद उनके संरक्षण का लिया संकल्प

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्याम भक्ति सेवा संस्थान के 2 साल पूरे होने पर श्याम भक्तों ने जोधाणा वृद्धाश्रम में खुशियां बांटी। बुजुर्गों को के सम्मान में उन्हें भोजन करवाया और उनके साथ समय व्यतीत किया। साथ ही खाटू श्याम बाबा की 100 मूर्तियां लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद संस्थान की टीम ने मूर्तियों के संरक्षण का संकल्प लिया7

वृद्धाश्रम में आमसभा के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी मनाया गया। कार्यक्रम संतों के सान्निध्य में आयोजित हुआ। संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। संस्थान द्वारा 100 मंदिरों में लगाई गई श्याम बाबा की 100 मूर्तियों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें भोजन करवाया गया।

सामाजिक सरोकार निभाया :

श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने बताया कि सामाजिक सरोकार निभाने से लेकर श्याम भक्ति से संबंधित आयोजनों के लिए अग्रणी रहे संस्थान द्वारा दो साल पूरे करने के अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के नेतृत्व में वृद्धजनों को भोजन कराने के साथ संतों के सानिध्य में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम बिजौलाई धाम के महंत महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरि महाराज और सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज का सान्निध्य रहा। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मंगलेश चूंडावत का विशिष्ट आतिथ्य रहा।

2 वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की : 

प्रारंभ में जोधाणा वृद्धाआश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत व अन्य सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने 2 वर्षों के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। साथ ही संयुक्त रूप से सर्व सम्मति से यह निर्णय और संकल्प लिया कि संस्थान द्वारा 100 मंदिरों में लगाई गई श्याम बाबा की मूर्तियों का संरक्षण किया जाएगा और जरूरतमंदों के लिए जिस संकल्प के साथ यह संस्थान स्थापित हुआ था उस संबंध में भी आवश्यक निर्णय लेकर सामाजिक सरोकार निभाए जाएंगे। आने वाले समय में श्याम भक्ति सेवा संस्थान सेवा, भक्ति और सामाजिक कार्यों को और अधिक विस्तार देगा और समाज के उपेक्षित वर्गों के बीच प्रेम और सहारा पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

इन्होंने भागीदारी निभाई : 

इस मौके श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार के सदस्यों जगदीश कुमार, लक्की गोयल, हेमंत ललवानी, कृष्णा गौड़, अक्षिता राजपुरोहित, आशा कच्छवाह, भूमित्र जोशी, बिंदु टाक, दीपक भूतड़ा, दिलीप मेहता, दीक्षित परिहार, अनुपमा सांखला, गौतम उपाध्याय, जितेंद्र मालवानी, कन्हैयालाल सबनानी, माधव सिंह मेहरू, मनीष गहलोत, रमेश खंडेलवाल, मोहित हेड़ा, मोनिका टाक, नवीन भाटी, नीतू कच्छवाह, निश्चल सोलंकी, नितिन आचार्य, पंडित एस के जोशी, पूजा भाटी, प्रभांशु जोशी, पूजा शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रेमलता मेहता, पुखराज जांगिड़, राजूराम जांगिड़, राधाकृष्ण शर्मा, रतनसिंह गहलोत, सुमेर सिंह राजपुरोहित, तन्मय भाटी और तेजकंवर सांखला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बिजौलाई धाम के महंत महामंडलेश्वर सोमेश्वर सिंह महाराज ने श्याम भक्ति सेवा संस्थान के 2 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले 100 साल तक यह संस्था इसी तरह सेवा भावना से कार्य करती रहेगी, जिस रूप में श्याम भक्ति और सामाजिक सरोकारों से आमजन को जोड़ने की कामयाब कोशिश की है उसके चलते आने वाले समय में सामाजिक सरोकार के और दायित्व निभाने का संकल्प सराहनीय योग्य है। सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज ने अपने उद्बोधन में श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा जोधाणा वृद्ध आश्रम से ही इस संस्थान के पुनीत कार्यों की शुरुआत किए जाने और 2 साल पूरे होने पर यहां के वृद्धजनों के बीच में वापस आकर खुशी बांटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सबसे बड़ा धर्म सेवा का होता है और वृद्धजनों की सेवा करना, बड़ों का आशीर्वाद लेना सबसे बड़ा संस्कार होता है और श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार इस संस्कार को पूरी निष्ठा भाव से निभा रहा है।

विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मंगलेश चूंडावत ने इस अवसर पर श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में आकर वृद्ध जनों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य बताया और कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है लेकिन हृदय को छूने वाली इस घड़ी को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी हर व्यक्ति को मानव मात्र की सेवा में भी अपना समय बिताना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को संस्कार भी मिल सकें और वृद्धजनों को भी अपनापन का एहसास इस मानवता की नाते हो सकें। श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत ललवानी ने बताया कि, इस आयोजन में श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाने के अलावा दीपावली स्नेह मिलन और आम सभा में भी शिरकत की, संस्थान के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा गौड़ और लक्की गोयल ने अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। इस आयोजन में श्याम भक्तों की आमसभा भी आयोजित हुई, जिसमें आगामी सेवा योजनाओं पर चर्चा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor