Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:00 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:00 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोजती गेट चौराहा गणेश मंदिर से बैरिकेड हटाकर, पुराना रास्ता नहीं खोलने पर त्योहारी सीजन में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

शिव वर्मा. जोधपुर

सोजती गेट के व्यापारियों ने सोजती गेट गणेश मंदिर चौराहा के बैरिकेड हटाने की मांग की। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में अपने व्यापार पर पड़ रहे असर के कारण पुराना रास्ता खोलने की मांग की। इस मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का कहना था कि अभी दीपावली का त्योहार नजदीक है। यही वे दिन है जब बाजार में खरीदारी के लिए माहौल है। मगर यातायात पुलिस ने पुराना रास्ता बंद कर दिया और बैरिकेड लगा दिए हैं। इस वजह से ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इससे कई व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके मगर प्रशासन बराबर उनकी अनदेखी कर रहा है। ऐसे में रविवार को व्यापारियों ने शाम को एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया और पुराना रास्ता खोलकर बैरिकेड हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती, वे अपनी गुहार लगाते रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor