Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:44 am

Thursday, July 9, 2026, 3:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिताएं संपन्न

कुमारी अक्षरा, स्वामी नित्यानंद इंटरनेशनल अकेडमी दांता सीकर की छात्रा ने दो स्वर्ण पदक जीत छात्रा वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी एवं दशरथ बिश्नोई छात्र केंद्रीय विद्यालय नागौर में छात्र वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग खेलकूद प्रतियोगिताएं आदर्श विद्या मंदिर, केशव परिसर में संपन्न हुई। समापन समारोह में पृथ्वीराज सिंह जोधा अध्यक्ष क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत, ओमप्रकाश पुरोहित महामंत्री क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत एवं रोप रूप स्किपिंग एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष प्रवीण मैढ़ की उपस्थिति रही।

कुमारी अक्षरा, स्वामी नित्यानंद इंटरनेशनल अकेडमी दांता सीकर की छात्रा ने दो स्वर्ण पदक जीत छात्रा वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी एवं दशरथ बिश्नोई छात्र केंद्रीय विद्यालय नागौर में छात्र वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा।
बाल मंदिर विद्यालय शास्त्री नगर जोधपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुमारी भूमिका प्रजापत, कौशल, हर्ष, फारूक, सृष्टि कड़ेला एवं रवि पंवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भाविका पंवार, अमित, मंथन, निधि सोढ़ा, धर्मिष्ठा राठौड़, प्रकाश प्रजापति एवं अमन ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मुख्य अतिथि पृथ्वीराज सिंह जोधा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जीवन में खेल से आनंद एवं विद्या से व्यक्तित्व के रूप में स्थापित होने का मार्ग प्रशस्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने व मेडल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता के लिए जोधपुर जिला संगठन के सचिव नीरज कौशिक, राजस्थान संगठन के सचिव अजीत सिंह राठौड़ एवं रोप स्किपिंग फेडरेशन से मुख्य अंपायर की भूमिका में इशांत कॉपर एवं पंकज रावत की विशिष्ट भूमिका रही। संगठन के अध्यक्ष प्रवीण मैढ़ ने बताया कि रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद तेलंगाना में 28 से 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एवं विश्वविद्यालय में रस्सीकूद को पूर्ण मान्यता प्राप्त है, परंतु राजस्थान माध्यमिक शिक्षा में अभी यह खेल जुड़ा हुआ नहीं है, हम शिक्षा मंत्री व  खेल मंत्री एवं शिक्षा सचिव राजस्थान सरकार से आग्रह करेंगे कि आप रस्सी कूद को राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में सम्मिलित कर बच्चों में नए उत्साह का संचार करेंगे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor