Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर बधिर क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर बधिर क्रिकेट लीग में खिलाड़ियोंने उत्साह दिखाया।  इसमें भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई भी शामिल हुए । रवि बिश्नोई ने बधिर खिलाड़ियों को देख के खुशी जताई और बोले हमारे लिए यह गर्व की बात है कि बधिर खिलाड़ी भी खेल के लिए इतने उत्साहित हैं। ये देख के मुझे खुशी हुई। बहुत ही उत्साह के साथ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जोधपुर बधिर क्रिकेट लीग सीजन 10- 2025 विजेता टीम सुनील बिश्नोई कप्तान एवं उपविजेता टीम हीराराम जाट कप्तान की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया । ऋषभ जैन JDCL10,समिति के बघिर अध्यक्ष सूरज राठौड़, उपाध्यक्ष फरसाराम बुद्धनगर और जल की सुविधा फ्री में दिनेश जाट और जसपाल बिश्नोई द्वारा कराई गई। मैच को सफल बनाने वालो को व भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की बधाई दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor