शिव वर्मा. जोधपुर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के जोधपुर दौरे के दौरान सोजती गेट व्यापारियों ने त्रिपोलिया मार्ग खोलने की मांग की। व्यापारियों को उम्मीद है कि उनकी मांग मान ली जाएगी। 7 साल से बंद रास्ता खोलने को लेकर व्यापार महासंघ ने ज्ञापन सौंपा। मार्ग बंद होने से 3000 से अधिक व्यापारियों को नुकसान
हो रहा है। संरक्षक शिव कुमार सोनी व उपाध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने शेखावत से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।









