Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 12:31 pm

Thursday, February 19, 2026, 12:31 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

स्व.मोहन मेघवाल “भईसा” के नाम के मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया गया

शिव वर्मा. जोधपुर

राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जोधपुर के सूरसागर विधायक रहे स्व.मोहन मेघवाल “भईसा” की पुण्यतिथि के अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आखलिया चौराहे से मेघवाल स्वर्गाश्रम सूरसागर तक के निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया गया। यह आखलिया सूरसागर मार्ग से मेघवाल स्वर्गाश्रम तक का स्व मोहन मेघवाल “भईसा” के जनसेवा, समर्पण और विकास कार्यों की अमर स्मृति को सदैव नाम जीवित रखेगा। उन्होंने अपने जीवन में सेवाभाव से कार्य किया।

इस अवसर पर बड़ा रामद्वारा आश्रम के महंत रामप्रसाद महाराज, पूज्य रामानन्द महाराज का पावन संत सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक व पर्यटन मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, अतिथि राजस्थान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, क्षेत्रीय सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कच्छवाह, देवेन्द्र सालेचा, जगतनारायण जोशी, शिव कुमार सोनी, दीपक सोनी, एडवोकेट विजय शर्मा, करण सिंह राजपुरोहित, इंद्रा राजपुरोहित सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor