राइजिंग भास्कर. जोधपुर
अभिव्यक्ति संस्था की ओर से गुरुवार को शाम 4 बजे नेहरू पार्क स्थित मदन सावित्री डागा भवन में स्व. दलपत परिहार की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. छगनराज राव, उपाध्यक्ष डॉ. नीतू परिहार और सचिव डॉ. दीपा परिहार ने तैयारियां पूरी कर ली है। गौरतलब है कि स्व. दलपत परिहार ऊंचे दर्जे के रंगकर्मी और शब्दों के धनी थे। उनकी स्मृति में हर साल साल आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार को काव्य गोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है।





