कायस्थ समाज : 2001 कलम-दवात का पूजन कर आरती की, प्रसादी रूप में कलम वितरित की, गुरु प्रकाशानंद महाराज के सान्निध्य में हुआ आयोजन
राखी पुरोहित. जोधपुर
चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान की ओर से भाई दूज पर भगवान चित्रगुप्त की 20वीं शोभायात्रा गुरुवार को निकाली गई। संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र माथुर, महासचिव जगदीश लाल माथुर ने बताया कि गुरुवार सुबह गुरु प्रकाशानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में चौहाबो 17 सेक्टर स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में समाज के सैकड़ों लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की आरती कर 2001 कलम-दवात की पूजा की। बाद में उन कलम का प्रसादी के रूप में वितरण किया।
संयोजक मनीष जीवी और उपसंयोजक अमित व अभिषेक माथुर ने बताया कि शोभायात्रा में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, ओमकार वर्मा, रीको के पूर्व डायरेक्टर सुनील परिहार, पार्षद दीपक माथुर, शहजाद खान, गिरधारी सिंह, सीमा माथुर, प्रीतम शर्मा, कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी, पार्षद भरत आसेरी, विक्रम, मुक्ता माथुर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। पूजा के बाद सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
21 ट्रैक्टर, हाथी-घोड़ा, ऊंट-बैंडबाजों में सुशोभित हुई शोभायात्रा
शोभायात्रा में 21 ट्रैक्टर, हाथी-घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजों से सुशोभित थी। शोभायात्रा चौहाबो के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए दाेपहर में वापस कायस्थ सामुदायिक भवन आकर विसर्जित हुई। उसके बाद यहां पर पूरे समाज के लिए महाप्रसादी का अायोजन किया गया। उपाध्यक्ष अनिल कोलरी व नरेश नेपालिया ने बताया कि सुबह से ही झांकियां बननी शुरू हो गई। शोभायात्रा चौपासनी सेटेलाइट अस्पताल, 9 सेक्टर मार्केट, प्रथम पुलिया व विभिन्न सेक्टरों से होते हुए चौहाबो स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन जाकर विसर्जित हुई। झांकी बनने वालों और सहयोग करने वालों सभी को प्रमाण-पत्र दिए।
55 बच्चे बने देवी-देवता, शोभायात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
नरेश नेपालिया व सुरेंद्र नाग ने बताया कि शोभायात्रा में 21 ट्रैक्टरों में समाज के 55 बच्चों ने शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, सरस्वती, काला गोरा भैरव, फौजी, नवदूर्गा, शिवाजी, रामदेव सहित अनेक झांकी बने। शोभायात्रा का घनश्याम लाल, विशाल, जीवी परिवार, राज राजेश्वरी ट्रस्ट, बाला त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट नयाबास, चित्रगुप्त सेवा समिति 18 सेक्टर सहित अनेक कायस्थ बंधुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा में झांकी बने बच्चों को अल्पाहार भी दिया गया।
इन्होंने किया सहयोग
दिनेश व राजेंद्र राजू ने बताया कि शोभायात्रा में मनीष जीवी, विकास, डॉ. राजेंद्र, विक्रम, अभिषेक, प्रदीप, मनोज, अनीष, तरूण, विजय कुमार, डीएस माथुर, इंद्रराज, विजय सहित कई युवाओं व महिलाओं ने सहयोग किया।














