Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:32 am

Thursday, July 9, 2026, 5:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

झिलमिल 26 को : गीत-कविताओं और गजलों के साथ हर प्रस्तुति पर शब्द होंगे रोशन

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान की बैठक और सदस्यों के लिए ”झिलमिल” कार्यक्रम रविवार 26 अक्टूबर शाम 4 से 6 बजे तक पाल रोड प्रेक्षा हॉस्पिटल के सामने, ट्रैक्टर एसोसिएशन, प्रभु कुंज 75 पर रखा गया है। संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी और सचिव हर्षद भाटी ने बताया कि कार्यक्रम संस्थान की वरिष्ठ सदस्य यशोदा माहेश्वरी की मेजबानी में होगा। इस मौके पर गीत, कविताएं और गजलों की त्रिवेणी बहेगी। सदस्य अपनी पसंद की कोई एक रचना सुना सकेंगे। विधा के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

श्री जागृति संस्थान के सचिव भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल सदस्यों के लिए रखा गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor