Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

28 अक्टूबर को जलापूर्ति बंद रहेगी

जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 29 अक्टूबर को तथा 29 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को की जाएगी।

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिए 28 अक्टूबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 29 अक्टूबर को तथा 29 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तखतसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 28 अक्टूबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 29 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को एवं 30 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 31 अक्टूबर को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor