माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से जबरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन
पंकज जांगिड़. जोधपुर
गोल्ड बिल्डिंग स्थित श्री जबरेश्वर महादेव महादेव मंदिर में माताजी भक्ति सागर ग्रुप ने 17 विवाह योग्य कन्याओं को शादी में सहयोग सामग्री प्रदान की। इसके साथ ही माताजी भक्ति सागर द्वारा अब तक 216 कन्याओं की शादी में सहयोग प्रदान किया गया है। इस ग्रुप ने इन कन्याओं के वैवाहिक जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दिया है।
इस ग्रुप की प्रधान प्रेरणास्रोत प्रेम संतोष राठी ने बताया कि प्रधान सरक्षक गीता माछर, ललिता वर्मा, गोपी धूत, ग्रुप की अध्यक्ष मीना परिहार, सचिव इंदिरा सोनी और कोषाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में इस पहल को सफल बनाया गया है।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य अलका चांडक, रजनी जया, ममता बाहेती, सुनीता जांगिड आदि कार्यकर्ताओ ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह पहल समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग सामग्री न केवल इन कन्याओं के लिए बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक बड़ा सहारा है।
इस आयोजन में दानदाता के रूप में मुन्नी भाटी, गोपाल परिहार, सरिता भंडारी, ओम सीता बिरला, संतोष गहलोत, मधु भंडारी व सुमित्रा लीला का सहयोग रहा। आनंद मंगल गीतों की बौछार और विशेष सहयोग के रूप में कुसुम शारडा, मीना जांगिड़, रामा लखोटिया, शारदा टाक, मीनाक्षी गौड, लता व्यास, मंजू चटपटी, मीणा लद्दड़, उषा सोनी, सरस्वती महिला मंडल की कृष्णा गहलोत, सोनिया जांगिड़, कांता मूंदड़ा, सपना शर्मा, सोना लोढा, लक्ष्मी अग्रवाल, ऊषा बंग, संतोष जैन, तारा बिरला, सरिता भंडारी, संगीता लोढा, शांता शर्मा सीता मैया, विधि जैन, निशा पुंगलिया, संजना माहेश्वरी, अंजु लोढा व सुनिता मोहनोत का सहयोग रहा।
ग्रुप ने कन्याओं को हल्दी-मेहंदी लगा व श्रृंगार कर सभी रस्में पूरी की और उनका स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद सहयोग सामग्री प्रदान की गई और ढोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन किया गया। अंत में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने कन्याओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





