शिव वर्मा. जोधपुर
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलवाई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











