Explore

Search

Saturday, January 24, 2026, 1:58 am

Saturday, January 24, 2026, 1:58 am

LATEST NEWS
Lifestyle

व्यसन मुक्ति अभियान : महावीर पब्लिक स्कूल में श्री जैन रत्न युवक परिषद द्वारा  दिलाया व्यसन मुक्त बनने का संकल्प

शिव वर्मा. जोधपुर 

आचार्य हीराचंद्र महाराज साहब के 63वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री जैन रत्न युवक परिषद के तत्वावधान में व्यसन मुक्ति सप्ताह चलाया गया। इसके अंतर्गत श्री जैन रत्न युवक परिषद जोधपुर के अध्यक्ष आशीष चौपड़ा के निर्देशन में कार्याध्यक्ष ऋषभ मेहता, सचिव राजेश चौपड़ा एवं उनकी टीम के साथ प्रमुख वक्ता के रुप में युवक परिषद के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष गजेंद्र चौपड़ा ने महावीर पब्लिक स्कूल अजीत कॉलोनी जोधपुर में लगभग 250 विद्यार्थियों को व्यसन मुक्ति की प्रेरणा देते हुए जीवन भर गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब ,जुआ आदि व्यसनों से बचने का संकल्प दिलाया। स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति मेहता के साथ अनेक अध्यापकगणों ने एवं स्टाफ ने भी यह संकल्प ग्रहण किया। गजेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि व्यसन मुक्ति अभियान के तहत अनेक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर भारत देश को व्यसन मुक्त बनाने का यह सुंदर प्रयास युवक परिषद द्वारा जोधपुर शहर एवं अनेक शहरों में निरंतर किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor