विद्यालय के अध्यापक पुखराज ने अनूठी पहल करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को भोजन करवाया
राइजिंग भास्कर. शेरगढ़
शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय में मैगा पी.टी.एम. के आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना के साथ ही श्रीकृष्ण भोग योजना का आयोजन भी किया जा रहा है।
भूंगरा विद्यालय के अध्यापक पुखराज ने अनूठी पहल करते हुए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भोजन करवाया। इस आयोजन का पूरा खर्चा अध्यापक ने वहन किया। इस दौरान बच्चों को हलवा और चना का भोजन कराया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रीकृष्ण भोग का आयोजन करने के लिए प्रधानाचार्य प्रेम कुमार व समस्त विद्यालय स्टाफ ने अध्यापक पुखराज का आभार जताया। विद्यालय में एकता दिवस पर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार,गंगा सिंह राठौड़,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक सुरेंद्र गेंवा, प्रेम सिंह गोठवाल,कालूराम, रावल राम,नर्सिंगा राम,वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती,हरीपाल सिंह,नखत सिंह, एसएमसी और एसडीएमसी, सदस्य व अभिभावक एवम छात्र छात्राए मौजूद रहे।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









