Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधाणा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राष्ट्रीय अमृत महोत्सव की शृंखला के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जोधाणा वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संतू सिंह मेड़तिया न्यूरो थैरेपिस्ट के सान्निध्य मे एडवोकेट विजय शर्मा के सहयोग से आयोजित स्वास्थ शिविर में वृद्धजनों को हेल्थ संबंधी आवश्यक टिप्स दिए गए। नाभि, किडनी, इंटेस्टाइन, लिवर, हार्ट ब्लॉकेज, ब्लड का पीएच लेवल, सिरदर्द, गैस, कमर दर्द आदि बीमारी की सभी वृद्धजन की बीमारी की जांच बिना मशीन, बिना दवाई के करके उसके उपचार की सरल तरीके से जानकारी दी।

वृद्धजन के स्वस्थ रखने के विशेष नायाब सूत्र भी बताए गए। जोधाना वृद्ध आश्रम शिविर के आयोजक रतन सिंह गहलोत व्यवस्थापक, मोहित गहलोत, पर्यावरण व स्वास्थ प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा, समाजसेवी श्रीमती लक्ष्मी शेखावत, एसोसिएशन ऑफ एलाइन्स क्लब इन्टरनेशनल, जोधपुर की प्रेसिडेंट कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संस्था के व्यस्थापक रतन सिंह गहलोत ने न्यूरो थेरेपिस्ट संतू सिंह मेड़तिया को जोधाणा वृद्धाश्रम मे रह रहे वृद्धजनों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा जांच शिविर प्रदान कराने पर आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor