Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अन्नकूट महोत्सव मनाया, भजन संध्या में झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

भदवासिया गैस गोदाम के पास स्थित रामनगर में श्री लड्डू गोपाल का 18वां पाटोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। समाजसेवी पवन शर्मा और श्रद्धालुओं की मेजबानी में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम मनाया गया।

संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि श्री लड्डू गोपाल की प्रतिमा का मनोरम शृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया व अन्नकूट (56 भोग) की झांकी सजाई गई। संध्या आरती और भोग आरती के पश्चात प्रसादी व भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें चंद्रसिंहमामा, महेंद्र सिंह पंवार, रामकिशोर दाधिच, सुरेश शर्मा, विजय लौहार, संजय पंचारिया, मंजू डागा, प्रिया व्यास, मिलन व्यास द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुदामा के पात्र के रूप में सवाईराम चौधरी ने ‘अरे द्वारपालों…’ भजन पर भावनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor