Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया

शिव वर्मा. जोधपुर

विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा। विधानसभा वार मतगणना के लिए तैयार कक्षों का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने मतगणना के दिन पॉलीटेक्निक परिसर में स्थापित होने वाले मीडिया सेंटर की तमाम व्यवस्थाओं, मीडिया की एंट्री तथा पार्किंग व्यवस्था का भी किया अवलोकन। मतगणना स्थल एवं ईवीएम मशीनों के चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त का किया बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री देवेंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा, डीसीपी (पश्चिम) श्री गौरव यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री जय नारायण मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. सुनीता पंकज सहित संबंधित प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor