Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:39 am

Sunday, August 23, 2026, 6:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दृष्टिबाधित राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए आज टीम होगी चित्तौड़गढ़ रवाना

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर एवं राउंड टेबल 361 चितौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दृष्टिबाधित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता चितौड़गढ़ में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। राज्य भर से 6 टीमें भाग लेंगी।

मुख्य कोच पूनाराम विश्नोई ने बताया कि नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर से 14 दलीय टीम शुक्रवार शाम को रेलगाड़ी के द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगी। संस्थान अध्यक्ष सुशीला बोहरा और संस्थान प्रधानाचार्य श्रीमती सलमा अरोरा मैडम ने आशीर्वाद देकर बच्चों को विदा किया। नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के हौसले और खेल के प्रति भावना को देखते हुए डॉ अशोक ढाका डायरेक्टर (जिंक) और डॉ हनुमान बाना सर (सह – निदेशक) जेआईएनसी. (जिंक) ग्रुप ने टीम की स्पॉन्सरशिप की हैं, सभी बच्चों को उन्होंने अपनी और टी शर्ट वितरित की । टीम के साथ में मैनेजर प्रधान देवासी, पीटीआई गजेन्द्र यादव, सहयोगी के रूप में भादरेश, विमल रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor