Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि यह प्रयास वार्ड के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैै। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी। कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने पूरे राजस्थान में विकास की गंगा बहाई हैं और इसी कड़ी में आज विकास को गति देते हुए वार्डवासियों को स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का लोकार्पण कर विकास को और गति दी है।

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 31 में बने नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत पार्षद मोहम्मद हसन खान द्वारा किया गया। लोकार्पण करते हुए पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि यह प्रयास वार्ड के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैै। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी। कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने पूरे राजस्थान में विकास की गंगा बहाई हैं और इसी कड़ी में आज विकास को गति देते हुए वार्डवासियों को स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का लोकार्पण कर विकास को और गति दी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कई जन उपयोगी विकास कार्य कराए गए थे और वार्ड 31 में भी पार्षद हसन खान व पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने अनेक विकास कार्य करवाए जो आम जनता के हित व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करवाए गए थे। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को भी मिलेगा। पार्षद हसन खान ने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार व जिलाध्यक्ष सलीम खान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्राफा बाजार ब्लाॅक अध्यक्ष अख्तर खान सिन्धी, इकबाल अंसारी डब्बेवाले, राजिक अंसारी, हारून अंसारी, आरिफ मास्टर, साजिद मामा, रिजवान राजा, सलीम भाई, असलम अंसारी, आदिल अंसारी सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor