Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:52 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:52 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज जैसलमेर बंद का आह्वान

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेदव सिंह गोगामेड़ी की सरे आम हत्या के विरोध में करणी सेना ने बुधवार को जैसलमेर बंद का आह्वान किया है। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह दुख की घड़ी है। सारा प्रदेश और देश स्तब्ध है। देश और प्रदेश और सर्व समाज ने एक कोहिनूर खो दिया है। प्रदेश सरकार ने अगर समय रहते उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई होती तो सर्व समाज को यह होनहार नहीं खोना पड़ता। जैसा कि गोगामेडी बार-बार अपनी सुरक्षा की बात करते रहे मगर प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई और इसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी। हमारा व्यवसायियों से आग्रह है कि कल जैसलमेर बंद में सहयोग कर इस दुख की घड़ी में हम सबका साथ थे।

इससे पहले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खबर जैसे ही जैसलमेर में फैली कार्यकर्ता शाम को एकत्रित हुए और हंगामा करते हुए विरोध प्रकट किया। नारेबाजी की और टाचर जला दिए। लोगों में गोगामेडी की हत्या के विरोध में भारी रोष था। इधर भाटी ने गोगामेड़ी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि हत्यारों को तुरंत पकड़ा जाए। भाटी ने इस बात पर भी रोष जाहिर किया कि आज प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। असामाजिक तत्वों में हौसले बुलंद है। जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं रहे तो आम आदमी कितना सुरक्षित है इसकी कल्पना की जा सकती है। जैसलमेर में रात तक लोगों में गुस्सा रहा। पुलिस तैनात रही और हंगामा पंक्तियां लिखने तक जारी रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor