Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब ने बालसभा के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब के तत्वावधान में संस्थापिका अर्चना श्रेया द्वारा आयोजित बाल सभा के उपलक्ष्य में आज 10 नवंबर को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संचालन डॉ. संजीदा खानम ने किया। सरस्वती वंदना ममता सक्सेना ने की। स्वागत गीत शोभारानी तिवारी ने सुनाया। कार्य को गति देते हुए एक से बढ़कर एक रंग बिखरे। काव्य की धारा मुखरित हुई। रचनाकारों ने सुंदर रचनाएं पेश की। सभी साहित्यकार व महिला शक्ति ने काव्य प्रस्तुति दी । साहित्यकार कवयित्री शोभा रानीतिवारी, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव डॉ. सुमन महरोत्रा, संध्या श्रीवास्तव, डॉ. अम्बे कुमारी, डॉ. पुष्पा जैन, डॉ. संजीदा खानम शाहीन, नीरजा शर्मा, मंजूषा दुग्गल, राखी पुरोहित ने गीत की प्रस्तुति दी । काव्य गोष्ठी सफल रही। राखी पुरोहित ने आभार व्यक्त किया। संस्थापक अर्चना श्रेया ने बताया कि आगामी मासिक काव्य गोष्ठियां और कार्यक्रम भी होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor