Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की वहीं अतिथि बन बालिकाओं को पुरस्कृत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, फिट युवा फॉर विकसित भारत, युवा शक्ति का उत्सव में सांसद खेल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 10 नवंबर को राबाउमा विद्यालय राजमहल, गुलाबसागर स्कूल ,जोधपुर UCEEO राजमहल में आयोजित किया गया था।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की वहीं अतिथि बनकर बालिकाओं को पुरस्कृत किया। निरुपा पटवाने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, फिट युवा फॉर विकसित भारत, युवा शक्ति का उत्सव में सांसद खेल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 10 नवंबर को राबाउमा विद्यालय राजमहल, गुलाबसागर स्कूल ,जोधपुर UCEEO राजमहल में आयोजित किया गया था। इसमें पारितोषिक मेडल और मोमेंटो वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर बालिकाओ को मोमेंटो प्रदान किया।
बालक बालिकाओं ने खो खो, कबड्डी, बॉल फेकना आदि कई खेलो में भाग लिया। छह सौ पचास बालिकाओं की इस स्कूल में समापन समारोह में स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ साथ कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई।

विद्यालय प्रधानाचार्य मीना बोहरा ने सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महेश भंडारी, सत्येन पारख, तारा सोलंकी, विष्णुदत्त गौड़, किरण बियानी, शशि राठी, सोनिया रामावत आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे और अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में मौजूद सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके भविष्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निरूपा पटवा ने प्रधानाचार्य से स्कूल की बालिकाओ की आवश्यकताओं आदि पर चर्चा की और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor