राइजिंग भास्कर. जोधपुर
श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान बड़ली जोधपुर ट्रस्ट की बैठक 11 नवंबर को संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरूदेव वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के शैक्षणिक विकास, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था, लाइब्रेरी संचालन, प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्ता, भोजन, आवास, विषय पर सविस्तार चर्चा की गई।
महामंत्री भूरसिंह आउवा ने अनुशासन एवं शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देश प्रदान किए। वरिष्ठ ट्रस्टी गोपाल सिंह बिलाड़ा, मोहन सिंह सांकरणा, नरपत सिंह, बासनी राजगुरान, शिक्षा सचिव डूंगर सिंह बड़ली, गोपाल सिंह ढंढोरा, ओमप्रकाश भटनोखा, चंदन सिंह हिराजसर आदि ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित (आउवा) द्वारा रचित पुस्तक “सूर्यवंशी” का गुरुदेव के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया। बैठक से पूर्व गुरुदेव ने विद्यापीठ का निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों/ विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान कर कहा कि शिक्षा व संस्कार मिलकर संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाएंगे।बैठक का समापन कल्याण मंत्र व जय खेतेश्वर उद्घोष के साथ हुआ।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









