Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में धूमधाम से मनाई कालभैरवाष्टमी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोडर के प्रांगण में मिगसर कृष्ण पक्ष अष्टमी बुधवार12 नवम्बर को कालभैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि कालभैरवाष्टमी के शुभ अवसर पर पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में पं. प्रफुल दवे , पं. जितेन्द्र राजजोशी, पं. वीरेन्द्र राजजोशी, पं. दीक्षित बोहरा, पं. राजेश दवे, पं. ललित दवे, पं. आशीष दवे, पं. नक्षत्र, पं. मुकेश दवे, पं. गौरीशंकर ओझा, पं. अश्विनी दवे इत्यादि लगभग 21 विद्वान श्रीमाली ब्राह्मण पंडितों के सान्निध्य में अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने बताया कि कार्यक्रम में गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष, हरिश ओझा सचिव, धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचंद्र त्रिवेदी, हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा, राजेश त्रिवेदी, ट्रस्टी रमेश घोष, शरद ठाकुर, ओमदत्त बोहरा, मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा, महेश जोशी, योगेश ओझा, राजकुमार दवे, अर्जुन ओझा, कृष्ण अवतार दवे, सुरेश ओझा, दिनेश ओझा, चन्द्रशेखर ओझा, रितेश दवे, हर्षवर्धन व्यास, अचलेश्वर ओझा, रणजीत जोशी, जितेन्द्र ओझा, अरुण दवे आदि के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बन्धु, मातृ शक्ति एवं युवा वर्ग के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor