Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:28 am

Thursday, July 9, 2026, 11:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गायत्री देवी ट्रस्ट : संरक्षक ललिता वर्मा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष जेबून बानो और जोधपुर महिला विंग जिलाध्यक्ष उषा सोनी बनीं

19 अप्रैल 2026 को 21 और 20 नवंबर 2026 को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा, 12 जनवरी को कैंसर की जांच और आंखों की जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर होगा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गायत्री देवी ट्रस्ट में कुछ नई नियुक्तियां हुई है। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर की जानी-मानी समाजसेवी ललिता वर्मा को गायत्री देवी ट्रस्ट का संरक्षक बनाया गया है। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए जोधपुर की महिला विंग का जिला अध्यक्ष उषा सोनी को बनाया गया है और गायत्री देवी ट्रस्ट में भीलवाड़ा की जिला अध्यक्ष जेबून बानो को बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

साथ ही गायत्री देवी ट्रस्ट सेवा परमो धर्म की कड़ी में को आगे बढ़ते हुए 19 अप्रैल 2026 को 21 जोड़ों और 20 नवंबर 2026 को 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह की घोषणा की गई। साथ ही कैंसर की बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए 12 जनवरी को जोधपुर में कैंसर की जांच और आंखों के लैंस प्रत्यारोपण का कैंप लगाया जा रहा है। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा। कैंप में देहदान और आंखों के दान के फॉर्म भरवाये जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor