Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:40 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:40 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भभूताराम पूनिया की आंखें दान, दो जिदंगियां होंगी रोशन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भीकमकौर पूनियों की ढाणी भीयाडिया निवासी भभूताराम पूनिया पुत्र उर्जाराम पूनिया की आंखें दान की गई। भभूताराम के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दिवंगत के पुत्र महेश, शेरसिंह, पुत्री ममता, भाई कलाराम, समधि जयराम एवं ओमप्रकाश को आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान द्वारा दिवंगत के नेत्रदान करवाने हेतु आग्रह किया गया। सभी की सहमति पर आई बैंक के तकनीकी कर्मचारी ने स्वर्गवासी के दोनों नेत्रो के कॉर्निया प्राप्त किए गए। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि भभूताराम की आंखों से दो दृष्टिविहीन इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor