Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आईआईसीएस ने बदला छात्रों का आत्मविश्वास: अंग्रेज़ी बोलने के डर को दूर कर दी ‘उड़ान’

आईआईसीएस में प्रशिक्षण के बाद झिझक छोड़कर प्रभावशाली संवाद की दिशा में छात्रों ने बढ़ाया कदम

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

सरदारपुरा नेहरू पार्क स्थित आईआईसीएस – इंस्पिरिट इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन स्किल्स में चल रहे अंग्रेज़ी संवाद एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण ने एक बार फिर विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा जगाई है। प्रशिक्षण की शुरुआत में जहाँ अधिकतर छात्र अंग्रेज़ी बोलने को लेकर संकोच, डर और हिचक महसूस करते थे, वहीं प्रशिक्षण अवधि के अंत तक वही विद्यार्थी स्पष्ट, सटीक और प्रभावशाली अंग्रेज़ी में संवाद करते दिखाई दिए।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भावुक शब्दों में साझा किए। छात्रों ने कहा कि आईआईसीएस ने हमें सिर्फ इंग्लिश स्पीकिंग नहीं सिखाई, बल्कि हमारी हिचक हटाई, आत्मविश्वास जगाया और यह सिखाया कि पेशेवर दुनिया में स्वयं को प्रभावशाली ढंग से कैसे प्रस्तुत करें। अन्य विद्यार्थियों ने कहा पहले एक-एक वाक्य बोलने से डर लगता था, गलती का डर रहता था। लेकिन आज हम बिना रुके, बिना झिझक आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोल रहे हैं। आईआईसीएस ने सच में हमारे जीवन में नई दिशा और उड़ान दी है।

संस्थान के संस्थापक श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि अंग्रेज़ी सीखना केवल भाषा का अभ्यास नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार का परिष्कार भी है। उन्होंने कहा कि आईआईसीएस हर आयु वर्ग के शिक्षार्थियों से इंग्लिश स्पीकिंग का डर दूर कर उन्हें वह आत्मविश्वास देता है जो स्कूल, कॉलेज, नौकरी और जीवन—हर मंच पर सफलता की चाबी बन जाता है। मौके पर निदेशक नेहा गुप्ता ने कहा कि आज वही विद्यार्थी शुद्ध उच्चारण, स्पष्ट अभिव्यक्ति और सहज संवाद क्षमता के साथ आत्मविश्वासपूर्वक अंग्रेज़ी बोल रहे हैं। आईआईसीएस का प्रशिक्षण भाषा तक सीमित नहीं रहता; यह सकारात्मक सोच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और आत्मविश्वासी व्यवहार विकसित करता है। उन्होंने बताया कि नया बैच सोमवार से प्रारम्भ हो रहा है, जिसमें सुबह, दोपहर और शाम—तीनों समय सुविधानुसार विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor