Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज

राखी पुरोहित. जोधपुर

ताराबाई देसाई चैरिटेबल ट्रस्ट, महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर, जिला अंधता निवारण समिति और श्रीमती सुधा सुकनराज धारीवाल के सौजन्य से 20 नवंबर को विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा।

महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर की अध्यक्ष वीर सुधा गर्ग ने बताया कि 20 नवंबर गुरुवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी। रजिस्ट्रेशन सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक किए जाएंगे। जांच स्थल राजकीय शहरी प्राथमिक चिकित्सालय (बालासती माता) स्मार्ट पॉइंट के सामने रातानाडा जोधपुर में नेत्र जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि हर माह की 20 तारीख को नियमित रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। ऑपरेशन ताराबाई देसाई नेत्र चिकित्सालय ई-22 शास्त्री नगर जोधपुर में किए जाएंगे। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजीव देसाई और डॉ. राजीव देसाई सेवाएं देंगे। रोगी को अपने साथ आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी आवश्यक रूप से लानी होगी। महावीर इंटरनेशनल ब्लूसिटी की उपाध्यक्ष वीर गीता जोशी, सचिव वीर राजीव सक्सेना, सह सचिव वीर साेनू सक्सेना, काेषाध्यक्ष वीर महेंद्रराज लूणावत, वीर राजकुमार डागा और वीर सुनीता मालवीय तैयारी में लगे हुए हैं। अधिक जानकारी के अनुसार वीरा सुधा गर्ग से 8619913343 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor