राइजिंग भास्कर. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप की ओर से एक कशीदा-फॉल-पीकू मशीन और दो सिलाई मशीन भेंट की गई। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए और देश के विकास में सहयोग के लिए यह मशीन भेंट की गई। निरूपा पटवा द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है।
जुविनल जस्टिस कमेटी व पॉस्को कमेटी राजस्थान हाईकोर्ट का यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वावधान में उन्नयन कार्यक्रम, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशन में , बाल परामर्श एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र, नारी निकेतन परिसर में आयोजित हुआ। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग मंडोर को यह मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट जज विजय विश्नोई, संदीप मेहता एव राजस्थान हाईकोर्ट जज मनोज कुमार गर्ग , विनीत कुमार माथुर, संजीव प्रकाश शर्मा, इंद्रजीत सिंह, रेखा बोराना राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर आदिऔर शहर के अन्य न्यायाधीश एव अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नेत्रहीन संस्थान के बालक बालिकाओ द्वारा प्रस्तुतिया दी गई। डॉ बीएल सारस्वत व श्रीमती मनमीत कौर ने आने वाले सभी अतिथियों एव सिलाई मशीन भेंट करने के लिए समाजसेविका निरूपा पटवा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम समापन में राकेश चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





