Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 8:13 pm

Monday, July 13, 2026, 8:13 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम के प्रति सचेत किया, सम्मान समारोह भी हुआ

राखी पुरोहित. जोधपुर

वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्थान रातानाडा की दिसंबर माह की मीटिंग अध्यक्ष लालचंद पारख की अध्यक्षता में पंचवटी कॉलोनी बाल उद्यान रातानाडा में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मीटिंग की शुरुआत लालसिंह पंवार द्वारा प्रार्थना सभा से हुई। संरक्षक डॉ. कृष्णस्वरूप गुप्ता ने वक्ता विजेश चावला का संस्थान के दुपट्टे से स्वागत किया। साथ ही विमल कुमार श्रीवास्तव ने वक्ता की संक्षेप जानकारी दी। विजेश चावला ने दिसंबर माह में जन्मदिन वाले सदस्य कल्याण सिंह राठौर, रामकिशन नागर, इंद्रराज त्रिवेदी, डॉ. विनोद कुमार चावला, पारसमल राजपुरोहित, बीके गुप्ता, राजेश भार्गव, देवाराम परिहार, भंवरलाल सिंघल का संस्थान का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।  वक्ता विजेश चावला ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम क्या होता है व बैंक से सम्बन्धित बुजुर्गों को बचाव में क्या सावधानियां रखनी चाहिए की विस्तृत मे जानकारी दी। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने प्रश्नोत्तर द्वारा अपनी समस्याओं समाधान किया। डॉ. कृष्णस्वरूप गुप्ता ने धन्यवाद संबोधन के पश्चात संस्थान के अध्यक्ष ने वक्ता को संस्थान का स्मृति चिन्ह व धवल जीवन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अल्पाहार व शांति पाठ के बाद पूर्व विधायक कैलाश भंसाली को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor