Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुण्यार्थम्…संस्कार केंद्रों पर 35 बच्चों को स्वेटर वितरित किए

राइजिंग भास्कर. उदयपुर

पुण्यार्थम् के तहत उदयपुर के भगवान महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों पर लॉयंस क्लब उदयपुर मेवाड़ द्वारा 20 नवंबर को उदयपुर की सज्जन नगर कच्ची बस्ती में 35 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।

क्लब के कपूर सा, अजीत मंडोत और अरविंदजी उदयपुर प्रभारी उमा, केन्द्र के शिक्षक सपनाजी, बाली दीदी व रेखाजी उपस्थित रहे। सभी बच्चों को वहीं पर स्वेटर पहनाए, जिससे बच्चे बहुत प्रभावित व उत्साहित दिखे।
इस सेवा कार्य का लाभ धर्मेशजी एवं रेखाजी नवलखा परिवार ने लिया और स्वेटर उपलब्ध कराए। शिक्षक और बच्चों ने अतिथि कपूर सा से दीप प्रज्चनित करवाया और दीप मंत्र बोलते हुए उनका स्वागत किया। छोटे से बड़े बच्चों को सभी को स्वेटर वितरण किए गए। बच्चों ने तालियों और धन्यवाद बोलते हुए अतिथि का सम्मान किया।
पुण्यार्थम् द्वारा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, सीकर, कोटा सहित कुल 08 स्थानों पर कुल 10500 भैया बहिन के लिए शिक्षा, संस्कार, सेवा व स्वावलंबन का कार्य चल रहा हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor