Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भक्ति के स्वर…नानी बाई रो मायरो में साधना के मोती बांटे

तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरा कथा का विधिवत हुआ समापन

शिव वर्मा. जोधपुर 

शहर के भदवासिया स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का समापन गुरुवार को हुआ। कथा समापन पर पंडित गिरिजा शंकर गिरी महाराज द्वारा नानी बाई रो मायरो कथा में नरसी मेहता मायरा लेकर आने की कथा का रसपान कराया।

उन्होंने  बताया कि नरसी मेहता नानी बाई के गांव में प्रवेश कर चुके थे। नानी बाई के ससुराल पहुंचने से पहले ठाकुर से आग्रह किया हम तो कुछ नहीं जानत है प्रभु, आप को ही सब कुछ करना है। आयोजित कथा में संगीतमय भजनों की भी प्रस्तुति दी गई।

ये रहे उपस्थित-

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र भाटी ने बताया कि कथा समापन के दौरान मंदिर पुजारी देवीदास वैष्णव, सत्यनारायण (भासा), लक्ष्मी बजाज, चंचल कंवर, सरस्वती देवी, सरस्वती, शारदा देवी, मीना सैन, मंजुलता वर्मा सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति की राजकंवर ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor