Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

Sunday, August 23, 2026, 9:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज. स्काउट कमिश्नर एवं स्काउट स्थानीय संघ के सेवानिवृत्त सचिव नारायण सिंह सांखला की स्मृति में आयोजित भजन गंगा अमृत पान में श्रोता हुए भावविभोर

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

राज. स्काउट कमिश्नर एवं स्काउट स्थानीय संघ के सेवानिवृत्त सचिव नारायण सिंह सांखला की स्मृति में उनके सरदारपुरा, प्रथम सी रोड स्थित ओम भवन निवास पर भजन गंगा अमृत पान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक भंवर सिंह, रघुवीर सिंह व निर्मल सिंह सांखला ने बताया कि इस दौरान भजन गायक चंद्रसिंहमामा, पंकज बिंदास, अरुण गुर्जर, मंजू डागा व अर्जुन दाधीच ने भजनों की गंगा प्रवाहित कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

समाजसेवी, कर्तव्यनिष्ठ विनम्र व सहनशील स्वभाव के नारायण सिंह सांखला ने अपने सरकारी सेवाकाल के दौरान कोटा, उदयपुर, जयपुर व जोधपुर में कई सृजनात्मक कार्य किए व स्काउट प्रशिक्षण दिए तथा अनेक विद्यार्थियों को स्काउट राष्ट्रपति अवार्ड के लिए तैयार कर सम्मानित कराया व राज्य स्तर के पुरस्कार दिलाए। उन्होंने एक बड़ा हाॅलमय टायलेट बनवाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। 1995 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगातार स्काउट मे सेवा देते रहे और विद्यार्थियों का उज्जवल भविष्य बनाने में प्रयासरत रहे। आयोजन में तख्तसिंह सांखला, बाबु सिंह शेखावत, सुनील भाटी, अजय सिंह शेखावत सहित मातृशक्ति नीता कंवर, अंजना कंवर, इंदु कंवर, सांयर कंवर, सरस्वती, गायत्री, हेमलता सहित अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor