Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:03 am

Thursday, July 9, 2026, 7:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विद्यापीठ के 23 विद्यार्थियों का राजस्थान पुलिस फिजिकल में चयन, गुरुदेव ने दिया विजयाशिर्वाद

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

राजस्थान पुलिस फिजिकल के हाल ही में घोषित परिणामों में विद्यापीठ के 23 विद्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए चयन हुआ है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गुरुदेव वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम जी महाराज आज विद्यापीठ पधारे और सभी चयनित विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

गुरुदेव ने अपनी दिव्य प्रेरक वाणी में कहा— “गुरुदेव खेतेश्वर दाता का आशीर्वाद सदैव आप सबके साथ है। लक्ष्य पर ध्यान रखकर निरंतर अभ्यास करते रहें, सफलता निश्चित है।” चयनित छात्रों की बेहतर तैयारी हेतु गुरुदेव के मार्गदर्शन में विशेष रनिंग ट्रैक का निर्माण करवाया गया है, जिसका आज गुरुदेव ने स्वयं निरीक्षण (अवलोकन) किया और विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।साथ ही गुरुदेव ने चयनित विद्यार्थियों हेतु विशेष डाइट की व्यवस्था भी करवाई।

विद्यापीठ समिति के महामंत्री भूर सिंह आऊवा (Retd. RAS) ने बताया कि लगातार प्रयास, अनुशासन और मार्गदर्शकों के सहयोग से इस बार सर्वाधिक विद्यार्थी राजस्थान पुलिस फिजिकल के लिए चयनित हुए हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि है। इस अवसर पर गुरुदेव के साथ संस्था के महामंत्री श्री भूरसिंह जी आऊवा तथा कोषाध्यक्ष श्री गोपालसिंह जी बिलाड़ा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor