Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ओमप्रकाश भाटी की धर्मपत्नी सुशीला भाटी को दी श्रद्धांजलि

शिव वर्मा. जोधपुर 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओमप्रकाश भाटी की धर्मपत्नी सुशीला भाटी को श्रद्धांजलि दी। सुशीला भाटी का स्वर्गवास 6 नवंबर को हो गया था। एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओमप्रकाश भाटी के घर जाकर उनकी पत्नी सुशीला भाटी के स्वर्गवास हो जाने के पर श्रद्धांजलि दी। गहलोत के साथ नवनियुक्त कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व महापौर कुन्ती देवडा, पूर्व पार्षद शशि कांता जोशी, प्रदीप शर्मा, त्रिलोक मेहरा, मैना पंवार, अनिल सागर, कुसुम दइया, रमेश सोढ़ा, हरीश पंवार, कमलेश तंवर, राजकुमार मेहरा व अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी थे। ओमप्रकाश भाटी, विजय लक्ष्मी, मीनू भाटी, जया भाटी, रजत प्रकाश भाटी आदि से मिलकर शोकाकुल परिवार को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि ओमप्रकाश भाटी की माताजी स्व श्रीमति राधा देवी भाटी (सेन) धर्मपत्नी मदनलाल (वरिष्ठ कांग्रेसी) का मेरे ऊपर पूरा स्नेह था। मुझे राजनीति में उनका हमेशा सहयोग मिला। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब जोधपुर में आईं थीं तब उस समय स्व राधा देवी भाटी ने स्वयं एयरपोर्ट पर जाकर इंदिरा गांधी का स्वागत किया था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor