Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

Thursday, July 9, 2026, 2:48 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 : योगासना एवं टेबल टेनिस की मेजबानी में दिखी मरुधरा की परंपरा और ऊर्जा

सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने किया औपचारिक उद्घाटन 

शिव वर्मा. जोधपुर 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 के अंतर्गत जोधपुर में योगासना एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। 4 दिसम्बर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन के पहले पूर्ण संचालन दिवस पर चैनपुरा इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों और जनप्रतिनिधियों की प्रभावी उपस्थिति रही। पूरे प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर उत्साह का वातावरण है और जोधपुर इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मार्चपास्ट, शपथ समारोह और योगा प्रस्तुति से जोधपुर बना खेलों का उत्सव स्थल

दोपहर में अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए खिलाड़ियों को सफलता के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालयों की टीमों ने मार्चपास्ट कर प्रतियोगिताओं के प्रति अपनी तत्परता और अनुशासन का परिचय दिया। खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण कर खेल भावना, ईमानदारी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का संकल्प लिया गया। शपथ समारोह के बाद योग प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने सामूहिक योग प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और सौंदर्य का वातावरण उत्पन्न किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जोधपुर आज राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच प्रदान करते हैं और जिले के खेल पर्यटन, अवसंरचना तथा युवा ऊर्जा को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारी और समन्वय को उत्कृष्ट बताते हुए आयोजन को औपचारिक रूप से उद्घाटित किया। कार्यक्रम में योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, सचिव संदीप कासनिया, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा तथा वरिष्ठ खिलाड़ी मनोहर सिंह तालनपुर उपस्थित रहे।

कल का कार्यक्रम — प्रतियोगिताओं का विस्तृत शेड्यूल

बुधवार को प्रातः 9:30 बजे एथलीटों, टीम मैनेजरों, कोचों और तकनीकी अधिकारियों की सभा आयोजित होगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यूनिवर्सिटी टीम 1 और टीम 2 के बीच ट्रेडिशनल योगा गर्ल्स प्रतियोगिताएँ होंगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक यूनिवर्सिटी टीम 3 और टीम 6 की ट्रेडिशनल योगा गर्ल्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों की योग क्षमता और लय-ताल का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor