राइजिंग भास्कर. जोधपुर
वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्थान, रातानाडा (जोधपुर) द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम पंचवटी कॉलोनी बाल उद्यान मे आयोजित किया गया। इसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्य मातृ शक्ति सम्मिलित हुए। लगभग 150 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को प्रोग्राम की जानकारी दी गई। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा 45 मिनट के रंगारंग कार्यक्रम से हुआ, जिसे सभी ने एन्जॉय किया व इस कार्यक्रम में मातृशक्ति (महिला शक्ति) की भी सक्रिय और सराहनीय भागीदारी रही । पश्चात सभी सदस्यों ने खेलकूद मे बढ़चढ़ कर भाग लिया ।
दोपहर में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया । इसके बाद सत्कर्म संगीत साधना समूह द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रोग्राम रखा जिसकी शुरुआत समूह के 82 वर्षीय वीरेंद्र सिंह कच्छवाहा ने प्रस्तुति द्वारा शुरुआत की व अन्य सदस्यों महेन्द्र गौड, संजय कुमार , महावीर शर्मा व संस्था के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया । अंत में खेलों के विजेताओं तथा सत्कर्म संगीत साधना समूह के सदस्यों को संस्था का स्मृति-चिह्न व धवल जीवन पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 60 से 95 वर्ष आयु वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया और सभी सदस्यों की अत्यंत आनंदपूर्वक सहभागिता रही । पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष लाल सिंह पंवार, अन्य सदस्य मांगीलाल सोनी, दिनेश चंद बोहरा, विमल श्रीवास्तव, श्री अरुण कुमार राजपुरोहित, अशोक कुमार चितारा द्वारा किया गया, व टीम लीडर श्री श्यामसिंह जी पंवार का पूरा सहयोग सराहनीय रहा।








