Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुंदरकांड पाठ में झलकी भक्ति

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

सूरज नगर ईश्वर प्रेम आश्रम में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विवाह पंचमी पर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया गया। आश्रम सेवादार डॉक्टर रेणु परिहार ने बताया कि शाम को मंदिर में सजावट की गई। आश्रम प्रमुख साध्वी नित्यमुक्ता महाराज द्वारा विवाह के गीत प्रस्तुत किए गए। सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया गया। साध्वी ने कहा कि विवाह पंचमी की पूजा विधि से करने पर वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से सीताराम का उच्चारण करते हैं उनके सभी रुके हुए कार्य अवश्य पूरे हो जाते हैं। आरती के बाद प्रसादी भी की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor