Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:19 am

Thursday, July 9, 2026, 4:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अपनी सेना को जानो…केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की शिरकत, कहा- डिफेंस के मामले में भारत बहुत आगे

शिव वर्मा. जयपुर 
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं राज्य के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय सेना द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘अपनी सेना को जानो’ (नो योर आर्मी) मेले का फीता काटकर शुभारम्भ  किया। उन्होंने सेना द्वारा लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
यादव ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए भारत को सशक्त, मजबूत और सुरक्षित बनाने में सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सेना जैसा पराक्रम अनुशासन और बुद्धिमत्ता के भाव के साथ आता है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी का समय है। भारतीय सेना की नई तकनीक से देश का सुरक्षा तंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाओ अभियान शुरू किया गया है। स्वदेशी के बल पर हम देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बॉर्डर से 100 किलोमीटर अंदर देश के दुश्मन पर सटीक निशाना लगाकर अपने पराक्रम का परिचय दुनिया को दिया। आज का दिन विशेष है क्योंकि इस दिन गुरू तेगबहादुर ने मानवता के कल्याण, लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। हमें गुरू तेगबहादुर के सिद्धांतों व उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर मानवता के कल्याण की भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सेना को जानने व सेना के समर्पण भाव को अपनाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की।

आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भूपेंद्र यादव और संजय शर्मा ने मेले में सेना के द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें स्पाइनर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, लाइट मशीन गन, मध्यम रेंज मशीनगन, रॉकेट लांचर, पिनाक डिकॉय, टाट्रा वाहन, अकीरा, भारी वाहन, स्कैनिया वाहन, बोफोर्स गन, फील्ड गन, स्कैनिया पिस्टल, मशीन गन, सर्विलांस डिवाइसेज, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, लाइट रिकवरी व्हीकल, क्रेज वाहन आदि आधुनिक हथियार शामिल रहे।  इस दौरान वहां उपस्थित आमजन एवं बच्चों ने भी सेना के हथियारों की जानकारी प्राप्त कर  खूब सराहा। वहीं सेना के जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें निहत्थे युद्ध कौशल, मोटर साइकिल से हैरतअंगेज प्रदर्शन आदि शामिल थे।

डॉग्स ने दिखाए हैरतंगेज करतब

मेले के दौरान सेना के प्रशिक्षित डॉग्स ने एक साथ कई रिंग व हर्डल्स की बाधाओं को जम्प कर पार किया, जिसको उपस्थित नागरिकों व बच्चों ने खूब सराहा तथा डॉग्स के द्वारा अपनी सूंघने की शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्फोटक सामग्री की पहचान की। साथ ही, दुश्मन पर हमला कर उसे काबू करने के प्रदर्शन जैसे कई हैरतंगेज कारनामे किए। इस अवसर पर मेजर जनरल धीगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, ब्रिगेडियर के.आर विद्यासागर, ब्रिगेडियर आदित्य कुमार, अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी, बन्नाराम मीणा, घनश्याम गुर्जर सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, जनप्रतिनिधिगण, सेना के अधिकारी, जवान, विद्यार्थी एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor