Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:06 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:06 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के सह संस्थापक के 81वें जन्मदिवस पर श्रीमती पुष्पा सिंघल के नेत्रदान करवाए, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर वैश्य समाज के सह संस्थापक के जन्म दिवस पर 3 दिसंबर तक मेडिकल कैंप व सेवा कार्य किए जाएंगे। 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के सह संस्थापक के 81वें जन्मदिवस पर सोमवार को सुबह श्रीमती पुष्पा सिंघल धर्मपत्नी स्व. आशाराम सिंघल निवासी राज सरोवर कॉलोनी शोभावतों की ढाणी बासनी के नेत्रदान करवाए गए। श्रीमती पुष्पा सिंघल का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। अब उनकी आंखों से दो दृष्टिहीनों को रोशनी मिल सकेगी।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला ईकाई के महासचिव व आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दिवंगत के पुत्र अजय सिंघल, सम्बन्धी प्रहलाद, चंद्रशेखर एवं एनके सिंघल आदि को नेत्रदान के लिए मोटिवेट किया गया। सहमति प्राप्त होने पर वैश्य फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य पुखराज अग्रवाल के साथ तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास द्वारा स्वर्गवासी के नेत्रो से कॉर्निया प्राप्त किए गए। अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन व आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। फेडरेशन के अघ्थक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर वैश्य समाज के सह संस्थापक के जन्मदिवस पर 3 दिसम्बर तक मेडिकल कैंप व सेवा कार्य किए जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor