Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:56 am

Thursday, July 9, 2026, 10:56 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर के सूचना केंद्र को फिर से शुरू करने की मांग

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

एडवोकेट विजय शर्मा ने  जोधपुर के सूचना केंद्र को वापस चालू करने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि जोधपुर के सूचना केन्द्र का कुछ साल पहले पुन: निर्माण करवाया गया था। कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद इसका वापस उद्घाटन लोकार्पण नहीं हुआ है, जिससे यहां के सूचना केंद्र मे पिछले एक साल से गतिविधियां बंद हैं। सूचना केंद्र में सांस्कृतिक गतिविधियां, डांसिंग, सिंगिग, कॉमेडी, सामाजिक, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, यातायात, सुरक्षा सहित विभिन्न गतिविधियां बंद हैं।

एडवोकेट विजय शर्मा (सचिव) सोजती गेट व्यापारी संस्था ने वीडियो जारी कर राजस्थान के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि एक साल से बंद पड़े सूचना केंद्र काे जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ताकि आमजन, कलाकार, शिक्षकों के लिए सूचना, मनोरंजन, शिक्षा, खेल, साहित्य, देश दुनिया की खबर, यातायात रक्तदान, सुरक्षा, स्वास्थ जगरूकता कार्यक्रम हो सके।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor