Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:59 am

Thursday, July 9, 2026, 11:59 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्तन कैंसर जागरूकता का विशेष सत्र आयोजित…200 बालिकाएं और स्टाफ हुआ लाभान्वित

भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, जोधपुर द्वारा हुआ आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, जोधपुर द्वारा बीआर. बिड़ला पब्लिक स्कूल, जोधपुर में स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर विशेष सत्र आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. उषा व्यास (MS – General Surgery) ने छात्राओं को स्तन कैंसर के लक्षण, प्रारंभिक जांच, स्व-परीक्षण के महत्व तथा समय पर उपचार से होने वाले लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। लगभग 200 बालिकाएं एवं विद्यालय का महिला स्टाफ इस सत्र से लाभान्वित हुए। विद्यालय प्रबंधक एवं प्राचार्या ने कहा कि स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, जिसे जागरूकता, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली द्वारा काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में अर्चना बिड़ला, मंजू जैन, उमा काबरा, डॉ. के.एल. माथुर और राजेंद्र कुमार मंत्री उपस्थित रहे। डॉ. के.एल. माथुर ने दंत स्वास्थ्य पर भी मार्गदर्शन दिया। परिषद द्वारा डॉ. उषा व्यास को उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती मंजू जैन का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor