राइजिंग भास्कर. जोधपुर
बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफ़िसर्स एसोसिएशन, राजस्थान अंचल के चुनाव संपन्न हुए जिसमें प्रकाश जैन अध्यक्ष, एच.के. शर्मा सचिव, अभिनन्दन जैन कोषाध्यक्ष, केसर सिंह नेनावटी उपाध्यक्ष, एच.एन. मीना उपाध्यक्ष, मुकेश शर्मा और एस.के. पुरोहित सह सचिव, हरीश कनोजिया सह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
पदाधिकारियों के निर्वाचन उपरांत आयोजित प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान अंचल सचिव एवं नवनिर्वाचित अंचल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने सेवानिवृत बैंक अधिकारियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों, पेंशन अपडेशन, स्वास्थ्य बीमा, विधिक विषयों आदि पर विस्तृत चर्चा की तथा अद्यतन स्थिति से सभी को अवगत कराया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे सेवानिवृत साथियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित भावना से कार्य करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
नव निर्वाचित अंचल सचिव एच. के. शर्मा ने अपने संबोधन में आगामी कार्ययोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंचल समिति के सभी सदस्य अथक प्रयासों से सेवानिवृत साथियों के हितों की रक्षा करेंगे और उनकी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि साथियों की आवाज को वे पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ केंद्रीय कार्यकारिणी एवं उपयुक्त मंचों तक पहुंचाएंगे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक के एम माथुर, तथा एसोसिएशन के निवर्तमान अंचल सदस्य जीडी देवनानी ने बधाई दी । और उम्मीद जाहिर की कि नई टीम अच्छा कार्य करेगी।





