Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:34 am

Thursday, July 9, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के सह संस्थापक रमेश अग्रवाल के 81वें जन्म दिन पर निशुल्क आयुष एक्यूपंक्चर कैंप आयोजित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला महिला ईकाई द्वारा सह संस्थापक रमेश अग्रवाल के 81वें जन्मदिन पर निःशुल्क आयुष एक्यूपंक्चर कैंम्प आयोजित किया गया।

कैंप का उद्धाटन श्रीमती साधना मुणोत अध्यक्ष मेहरानगढ़ क्लब व फेडरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र राठी के कर कमलों द्वारा किया गया। डाँ राजेश पुरोहित ने वैश्य समाज से आए सभी सदस्यों की जांच की। महिला अध्यक्ष अनीता मेहता ने बताया कि कैंप मे 37 मरीजों की जाचं की गई, ज्यादातर मरीज जोड़ों के दर्द से पीडित थे। उन सभी को डॉक्टर द्वारा नियमित ईलाज व एक्सरसाइज की सलाह दी गई। जिले के महामंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भविष्य मे इसी तरह के मेडिकल कैंप व अन्य सेवा कार्य युवा ईकाई , महिला ईकाई द्वारा किए जाएंगे। इस निःशुल्क कैंप मे अघ्थक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारी अघ्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, महिला अघ्यक्ष अनीता मेहता, निर्मला गुप्ता, युवा कार्यकारिणी सदस्य विशाल मेहता, चक्रेश मेहता व वैश्य समाज की कई महिलाओं ने सेवाएं दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor