Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गोशाला में 1008 किलो गाजर और मूलियां गायों को खिलाई, पक्षियों को 108 किलो चुग्गा डाला

शिव वर्मा. जोधपुर 

जियो और जीने दो संस्था की ओर से उम्मेद बाबा पालड़ी खिंचियान गोशाला चुग्गाघर, अजनेश्वर धाम गोशाला, चुग्गा घर सिंवाची गेट, रामेश्वर धाम मंदिर चुग्गाघर पांचवीं रोड, चांदपोल चुग्गाघर और गोशालाओं में सेवा कार्य किया। गोशालाओं में 1008 किलो गाजर और मूलियां गायों को खिलाई और चुग्गाघर में 108 किलो चुग्गा पक्षियों को डाला।

जियो और जीने दो संस्था के संस्थापक महावीर कांकरिया, संयोजन एडवोकेट विजय शर्मा , कन्हैया लाल खटोलिया, लादू सिंह राजपुरोहित, न्यूरोपैथिस्ट संतू सिंह मेडतिया ने सेवा कार्य किया। एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था जोधपुर की बहुत सारी गोशाला व चुग्गा घर में ट्रस्ट मंडल की ओर से पर्यावरण प्रेमियों, भामाशाहों व सेवादारों के आर्थिक सहयोग से बेहतरीन सेवा के साथ-साथ यहां पर पर्यावरण को बढ़ाने हेतु पौधे लगाकर सभी गौ माताओं, मुक पक्षियों, बंदरो को मन भावन अच्छी किस्म की हरि पुलिया, घास, मनभावन तरह तरह सब्जियां, मक्की, ज्वार, बाजरी, दाना व पानी की कुंडियो मे जल डालकर नियमित सेवाएं प्रदान करती आ रही है। हमारी संस्था जियो और जीने दो के मुख्य उद्देश जियो और जीने दो के मूल मंत्र को सार्थक बनाने रखने को देखते हुए आप सभी भी अपनों के अलावा दूसरो के लिए आमजन पशु पक्षी जीव जंतु की सेवा भाव सच्चे मन से जरूर रख कर दया भाव रखे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor