Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:02 am

Thursday, July 9, 2026, 2:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बड़ा रामद्वारा में बरसी महोत्सव शुरू

शिव वर्मा. जोधपुर 

देवल पूजन और अखंड नाम जप की आरती के साथ सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा में बरसी महोत्सव मंगल मनोरथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेड़ापाचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज व महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में देवल पूजन और अखंड नाम जप की आरती के साथ वरसी महोत्सव शुरु हुआ। श्रीमद् भागवत कथा में प्रथम दिवस गोवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज ने भागवत की महिमा का वर्णन किया। जहां भागवत कथा होती है वहां सब तीर्थ प्रकट हो जाते हैं। भगवत भक्ति को बल देता है। कलियुग में केवल राम नाम ही भवसागर से पार होने का साधन है।रामस्नेही संत मदनदास ने बताया कि शनिवार को बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संस्थापक विरक्त शाखा प्रवर्तक परसराम महाराज का वरसी जागरण होगा। जिसमें पंचवाणी का पाठ और राधा कृष्ण महाराज द्वारा व संतों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor