Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 5:33 am

Thursday, April 30, 2026, 5:33 am

LATEST NEWS
Lifestyle

नवजात शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है

लेखक : शिव सिंह 

9784092381

मां का पहला दुध अमृत के समान होता है । बच्चे को सबसे पहले मां का पहला दूध जरूर पिलाये। ​यह नवजात शिशु के लिए प्रकृति का सबसे उत्तम और संपूर्ण आहार है, विशेष रूप से जीवन के पहले छह महीनों के लिए। यह शिशु की पोषण संबंधी और प्रतिरक्षात्मक ज़रूरतों के हिसाब से लगातार बदलता रहता है।

​मुख्य लाभ :

1. ​संपूर्ण पोषण: इसमें वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट (जैसे लैक्टोज), विटामिन और खनिज का आदर्श संतुलन होता है, जो आसानी से पच जाता है।

2. ​रोग प्रतिरोधक क्षमता : यह एंटीबॉडीज़ (मुख्य रूप से IgA) और अन्य सुरक्षात्मक कारकों से भरपूर होता है, जो डायरिया, श्वसन संक्रमण और कान के संक्रमण जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।

3. ​मस्तिष्क विकास : इसमें DHA और ARA जैसे विशिष्ट फैटी एसिड होते हैं जो इष्टतम मस्तिष्क और आँखों के विकास को बढ़ावा देते हैं।

4. ​पाचन स्वास्थ्य : इसमें प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम (gut microbiome) स्थापित करने में मदद करते हैं।

5. ​माँ और शिशु का बंधन : स्तनपान मां और बच्चे के बीच एक मज़बूत, प्यार भरा बंधन बनाता है।

पहले के समय खीश बड़े चाव से खाते थे लेकिन अब उसको ऐसे ही बहा देते है जो कि दुनिया मे सबसे पौष्टिक आहार है। अगर आज भी कहीं मिले कम से कम साल में एक बार तो जरुर खाये ।

प्रकृति मे सिर्फ मानव ही एक मात्र प्राणी है जो दूसरे प्रणियो का दुध निर्भर रहता है। कोई भी प्राणी एक समय के बाद अपने बच्चो को लात मारता है ओर दूध नहीं पिलाता है। कभी सोचा ऐसा क्यों होता है क्योंकि प्रकृति ने इतना विवेक दिया है कि अब यह सुरक्षित नहीं है। ओर वहीं दूध हम पीते है। मनन जरुर करे।

जिस भी शिशु ने सबसे ज्यादा मां के दुग्ध का सेवन जितना ज्यादा किया है मै यह विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि उसकी रोगप्रतिकारक क्षमता सबसे ज्यादा होती है।

आज लगभग हर नवजात बच्चे को प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है क्यो सोचियेगा जरुर।

इसलिए माँ का पहला दुध बच्चों को जरूर पिलाये।
अगर आप मेरे विचार से सहमत है तो share जरुर करे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor